Aao aisi preet likhe hum

आओ ऐसी प्रीत लिखें हम
मिलकर ऐसा गीत लिखें हम
जात पांत और ऊँच नीच के
भेदभाव में जीना छोड़ें
दिल के रिश्तों को न तोड़े
अपनों से यूँ नाता जोड़ें
दिल के पन्ने के हर कोनें में
दुश्मन को भी मीत लिखें हम
आओ ऐसी प्रीत लिखें हम
मिलकर ऐसा गीत लिखें हम ।।


Share this

Related Posts

Previous
Next Post »